प्लेनेटरी परेड क्या होती है?
प्लेनेटरी परेड ग्रहों की एक खास स्थिति के दौरान बनती है। जब पृथ्वी समेत कई ग्रह सूरज के एक तरफ आ जाते हैं तो आसमान में इनकी लाइन सी दिखाई देती है, जिसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इसे ही प्लेनेटरी परेड कह दिया जाता है।
प्लेनेटरी परेड (Planetary Parade) कब होगी?
प्लेनेटरी परेड इस साल यानी 2025 में दो बार दिखाई देने वाली है। पहली बार यह जनवरी में ही दिखेगी और दूसरी बार यह मार्च महीने में दिखाई देगी।
प्लेनेटरी परेड जनवरी 2025
21 जनवरी से लेकर लगभग चार हफ्तों तक अंतरिक्ष में 6 ग्रहों की परेड देखने को मिलेगी। इस परेड में शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून और यूरेनस ग्रह शामिल होंगे। ये सभी ग्रह इस दौरान एकसाथ दिखाई देंगे।
NASA के अनुसार, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना किसी उपकरण के देखा जा सकेगा लेकिन नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत होगी।
भारत में कब दिखेगी प्लेनेटरी परेड
भारत में प्लेनेटरी परेड को देखना चाहते हैं यहां 21 जनवरी के बाद यह देखी जा सकेगी। रात 8:30 बजे के लगभग इसका समय बताया गया है जिसके बाद से इसे देखा जा सकेगा। हालांकि भारत समेत दुनिया के सभी हिस्सों में यह नजारा समान रूप से देखा जा सकेगा।
प्लेनेटरी परेड मार्च 2025
दूसरी प्लेनेटरी परेड मार्च 2025 में देखी जा सकेगी। इस परेड में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून, यूरेनस ग्रह शामिल होंगे। 8 मार्च को इस परेड को देखना सबसे उत्तम होगा।

